थाना तिल्दा-नेवरापरिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 05 असामाजिक तत्व जेल में निरूद्धहोली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई जारी

तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों — सासाहोली, शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 तिल्दा एवं ग्राम भिलौनी — में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद, मारपीट एवं झगड़े की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने सभी 05 उपद्रवी तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमान द्वारा सभी के खिलाफ जेल वारंट जारी कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

असमाजिक तत्वों के नाम और पते —

  1. होमेश पुरी गोस्वामी, पिता उमेश पुरी, उम्र 24 वर्ष
    पता – शिक्षक कॉलोनी, तिल्दा (जि. रायपुर)
  2. केशव राम साहू, पिता झड़ीराम साहू, उम्र 30 वर्ष
    पता – वार्ड क्रमांक 16, तिल्दा (जि. रायपुर)
  3. योगेश कोसले, पिता धर्मेंद्र कोसले, उम्र 23 वर्ष
    पता – सासाहोली (जि. रायपुर)
  4. कैलाश राहूजा, पिता विजय राहूजा, उम्र 20 वर्ष
    पता – सासाहोली (जि. रायपुर)
  5. दुकालू नारंग, पिता स्व. रतन नारंग, उम्र 55 वर्ष
    पता – भिलौनी (जि. रायपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *