गुरु पूर्णिमा पर सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल के निवास पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान, शॉल ओढ़ाकर दी शुभकामनाएं

तिल्दा-नेवरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, पार्षद एवं एल्डरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल के निवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति जीवन में सही दिशा, ज्ञान और संस्कार प्राप्त करता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

गुरु पूर्णिमा पर सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल के निवास पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान, शॉल ओढ़ाकर दी शुभकामनाएं

सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें गुरु के प्रति सम्मान, सेवा और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति सफलता, संस्कार और समाज सेवा के उच्च आदर्शों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षदों, एल्डरमैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। सभी ने समाज में ज्ञान, संस्कार, सद्भाव और गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाए रखने का संदेश दिया। सम्मान समारोह श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *