खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बने लक्ष्मीनारायण वर्मा

तिल्दा-नेवरा। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी गठन को लेकर ब्लॉकवार प्रभारियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार खरोरा ब्लॉक का प्रभारी लक्ष्मीनारायण वर्मा को नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष के निर्देश पर जारी इस सूची में विभिन्न ब्लॉकों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जा सके और ग्राम, वार्ड एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाया जा सके।

सूची के अनुसार नयापारा शहर के लिए केसरी मोहन साहू, नयापारा ग्रामीण के लिए लोकेश साहू, अभनपुर के लिए किरण सिन्हा, आरंग ग्रामीण के लिए आनंद गिलहरे, आरंग शहर के लिए जयंन्त साहू, चंद्रखुरी के लिए लोकेश कोसले, तिल्दा शहर के लिए सौरभ मिश्रा, तिल्दा ग्रामीण के लिए दुर्गेश वर्मा, धरसींवा के लिए दिनेश ठाकुर, खरोरा के लिए लक्ष्मीनारायण वर्मा तथा बिरगांव के लिए जयशंकर तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

खरोरा ब्लॉक का प्रभारी बनाए जाने पर लक्ष्मीनारायण वर्मा के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी की गतिविधियां और तेज होंगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जल्द से जल्द ग्राम, वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन कर संगठन को सक्रिय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *