खरोरा हत्या कांड का पर्दाफाश : पत्नी–प्रेमी की साजिश बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार

खरोरा/रायपुर (ग्रामीण), 29 फरवरी 2026।
ग्राम खरोरा के युवक किशोर सारथी (27 वर्ष) की संदिग्ध मौत के मामले में खरोरा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त थार वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मामला प्रेम-प्रसंग में रची गई सुनियोजित हत्या का निकला।

सड़क किनारे मिला था युवक का शव

दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रार्थी भागवत सारथी, निवासी ग्राम खसेरा, थाना खरोरा ने थाने में सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खरोरा पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन क्रमांक 36/2026 धारा 194 बी.एन.स.सं. के तहत कार्यवाही करते हुए डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम को बुलाया।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर शव को घसीटकर फेंका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्य से हत्या की पुष्टि

शव परीक्षण व घटनास्थल निरीक्षण के बाद पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या के सबूत मिले।
इसके आधार पर अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 103(1) भा.न्या.सं. के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के मार्गदर्शन में थाना खरोरा पुलिस ने जांच तेज की।

पत्नी की पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाला सच

पूछताछ में मृतक की पत्नी ने स्वीकारा कि उसका पिछले कुछ महीनों से लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था।
पति को इस बात की जानकारी मिल जाने से घर में आए दिन विवाद होता था।
इसी से परेशान होकर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

हत्या की पूरी योजना — ऐसे दिया घटना को अंजाम

27 फरवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे पत्नी ने किशोर को बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया भेजा।
इधर,
आरोपी लिलेश, उसके साथी अजय राज उर्फ राहुल, और देवेंद्र देवांगन पहले से ही एक थार वाहन में घात लगाए बैठे थे।
जैसे ही किशोर मृतक उस मार्ग से गुजरा,
ग्राम मांत–तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के सामने आरोपियों ने
मोटरसाइकिल को जबरन टक्कर मार दी और गंभीर चोट पहुँचाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद मामले को दुर्घटना जैसा दिखाने का प्रयास किया गया।

लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई ने पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।

चारों आरोपी गिरफ्तार, धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई

हत्या की साजिश पुख्ता होने पर पुलिस ने धारा 61(2) भा.न्या.सं. भी जोड़ी।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप, पिता स्व. कृपाराम कुलदीप, उम्र 27 वर्ष, निवासी खरोरा वार्ड 09
  2. अजय राज कुलदीप उर्फ राहुल, पिता तुलाराम कुलदीप, उम्र 21 वर्ष, निवासी सांकरा, थाना धरसीवा 3.देवेंद्र कुमार देवांगन, पिता सुरेश देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरा-निमोरा, जागृति नगर, थाना धरसीवा
  3. मृतक की पत्नी – नाम पुलिस ने गोपनीय रखा

थाना खरोरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

गंभीर हत्या मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा कर थाना खरोरा पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया है।
घटना में प्रयुक्त थार वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *