तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

Screenshot

Screenshot

तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे सौरभ पार्क, तिल्दा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन विकास मित्र मंडल के तत्वावधान में तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण सिंधी समाज के वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंगर मोहित लालवानी होंगे, जो अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या को भव्य और यादगार बनाने के लिए विकास मित्र मंडल (VMM) द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Screenshot

इस संबंध में विकास मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास सुखवानी ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज का नहीं, बल्कि पूरे शहर और सभी समाज के लोगों का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष का यह पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए इसमें हर समाज और वर्ग के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 16 मार्च को सौरभ पार्क पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और इस महोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।

कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *