
तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सिंधी समाज द्वारा सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार 15 मार्च 2026 को श्री हरे माधव भवन, तिल्दा-कैंप में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन सिंधु एकता समिति, तिल्दा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बढ़ते कदम तिल्दा इकाई का सहयोग रहेगा। आयोजन समिति ने नगर सहित आसपास के नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान महादान में भाग लेने की अपील की है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। इसलिए समाज के सभी वर्गों को इस पुण्य कार्य में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। चेट्रीचंड्र के पावन पर्व पर आयोजित इस शिविर को लेकर सिंधी समाज सहित नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
रक्तदान शिविर में पंजीयन के लिए संजय ज्ञानचंदानी (9300672564), निखिल पोपटानी (8817337778) एवं दीपक मेघानी (9770179770) से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान है सबसे ऊंचा, इसके जैसा दान न दूजा”, इसलिए सभी नागरिक इस महादान में भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दें। 🩸
