कोनारी में अवैध मुरूम खनन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त

तिल्दा-नेवरा। राजधानी रायपुर के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनारी में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को माइनिंग विभाग की टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए कोनारी क्षेत्र में चल रहे अवैध मुरूम उत्खनन पर दबिश दी। इस दौरान बिना वैध अनुमति के मुरूम खनन किया जा रहा था, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद माइनिंग विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। जप्त किए गए वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए विभागीय कार्रवाई के तहत रखा गया है।

माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *