निजी कार्यक्रम में शामिल होने तिल्दा नेवरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, दीनदयाल उपाध्याय चौक पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देर शाम तिल्दा नेवरा पहुंचे। उनके आगमन पर शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और फूलमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इसके बाद शहर में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *