
तिल्दा-नेवरा।
सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा परिवहन व धारण के खिलाफ सघन कार्रवाई की है। 24 फरवरी 2026 को मिली गोपनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तिल्दा क्षेत्र में दो मामलों में कुल 25.92 बल्क लीटर (98 + 46 पाव) देशी मदिरा मसाला (शोले) जप्त की गई है।
पहला मामला : मानपुर–टोहड़ा मार्ग से दो आरोपी गिरफ्तार
ग्राम टोहड़ा, थाना तिल्दा क्षेत्र में काले रंग की हीरो स्प्लेंडर दोपहिया वाहन से अवैध मदिरा परिवहन करते आरोपी टिकेश्वर चेलक पिता आनंद चेलक एवं वीरेंद्र कुमार ध्रुव पिता जगन्नाथ ध्रुव को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 98 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद की गई।
दूसरा मामला : सरारीडीह से अवैध मदिरा बरामद
बंजारी नाला, ग्राम सरारीडीह में दबिश के दौरान अश्वनी रात्रे पिता गंगादास रात्रे के आधिपत्य से 46 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद की गई।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले की कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा, वृत्त तिल्दा द्वारा की गई।
ओवररेट पर कड़ी कार्रवाई
ओवररेट की शिकायत मिलने पर कम्पोजिट मदिरा दुकान नेवरा के कर्मचारी भरत जांगड़े पर धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल सेवा से पृथक कर दिया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन एवं मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।
