रोड साइड देने की बात पर ट्रक चालक से मारपीट — धारदार हथियार से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने रोड साइड को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना ग्राम सिनोधा गांधी चौक की बताई जा रही है, जहां आरोपीगण ने मामूली बात पर ट्रक चालक की पिटाई कर दी थी।

प्रार्थी ट्रक चालक 3 फरवरी को अपनी ट्रक में धान लोड कर डी.के. राइस मिल सिनोधा जा रहा था। शाम के समय जब वह गांधी चौक पहुंचा, तो आरोपी अपनी मोटरसाइकिल (सीजी 04 पीडी 5723) बीच सड़क पर खड़ी किए हुए थे। ट्रक चालक ने हार्न देकर गाड़ी साइड करने कहा तो आरोपीगण भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और धारदार वस्तु से मारपीट कर ट्रक चालक को घायल कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने गंभीर धाराओं धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपियों एवं एक नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. धनंजय उर्फ अजय, पिता संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सिनोधा
  2. मधुकर निषाद उर्फ चोटी, पिता पंचू निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सिनोधा
  3. एक विधि से संघर्षरत बालक

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *