तिल्दा-नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ की बड़ी कार्रवाई — 35 पौवा अवैध मसाला शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर लगाम लगाने चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जोता रोड स्थित छोटे तालाब के किनारे दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी संतोष वर्मा उर्फ गोदे अवैध शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मसाला मदिरा जिसकी कीमत लगभग ₹3500, तथा ₹600 नगद बिक्री राशि जब्त की है।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक बी.एल. देवांगन एवं पेट्रोलिंग स्टाफ ने अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *