
तिल्दा नेवरा पुलिस ने लूट के प्रकरण में चार महीने से फरार चल रहे एक आरोपी समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीजी 04 क्यूजे 1514, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपए है, को जप्त किया गया।
मामला इस प्रकार है—
नवंबर माह में आरोपी दुर्गेश यादव अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बगदई शराब दुकान के पास लूटपाट की योजना बनाकर पहुंचे थे। आरोपियों ने चाकू का भय दिखाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसका Vivo मोबाइल फोन एवं नगद 500 रुपए लूट लिए थे। घटना के बाद थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 493/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 309(6), 61(2) BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रकरण के एक आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी दुर्गेश यादव एवं उसके एक साथी विधि से संघर्षरत बालक को तिल्दा क्षेत्र से पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर दोनों को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण —
- नाम: दुर्गेश यादव
- पिता: शिवपालन यादव
- उम्र: 19 वर्ष
- पता: वार्ड क्रमांक 17, पुराना चीरघर के पास, तिल्दा, जिला रायपुर
जप्त सामग्री —
- एक मोटरसाइकिल (सीजी 04 क्यूजे 1514)
