तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, हालत नाजुक

तिल्दा नेवरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेसर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर है।

गुप्त सूत्रों के अनुसार, मासूम के साथ अनाचार किया गया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन तत्काल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) तिल्दा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की जानकारी मिलते ही नेवरा पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *