सागर पंजवानी बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर

तिल्दा-नेवरा निवासी सागर पंजवानी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही शहर व क्षेत्र में उत्साह और बधाइयों का दौर जारी है।

भाजयुमो के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिंटू साहू द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय, प्रदेश महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के निर्देशन पर जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी और जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें सागर पंजवानी को महत्वपूर्ण पद जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

सागर पंजवानी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं सहित तिल्दा नेवरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

साथ ही सागर पंजवानी ने पार्टी के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हुए भाजपा व भाजयुमो के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में यह नियुक्ति युवा नेतृत्व को मजबूती देने के रूप में देखी जा रही है।

One thought on “सागर पंजवानी बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर

Leave a Reply to संपादक - निखिल वाधवा Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *