
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्यवाही
परिशांति भंग करने वाले 03 व्यक्तियों के खिलाफ बाउंड ओवर की गई कार्यवाही
तिल्दा-नेवरा।
तिल्दा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खमरिया, ग्राम सिरवे एवं ग्राम भूरशुदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं उपद्रव किये जाने की सूचना आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा अनावेदकों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया गया। किन्तु सभी आरोपी अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए।
स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की। बाद में सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहाँ माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त सभी व्यक्तियों को जेल वारंट जारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।
असमाजिक तत्वों के नाम-पते –
- बलदेव धिवर पिता प्रीतम धिवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिरवे
- दीपक धीवर पिता कोदूराम धिवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिरवे
- होरीलाल यादव पिता रामप्रसाद यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धनगवा, जिला शहडोल (म.प्र.), हाल निवासी ग्राम खमरिया, जिला रायपुर
- अशोक साहू पिता रामचंद्र साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम महुआगांव, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल निवासी ग्राम खमरिया, जिला रायपुर
- क्रिस सोनवानी पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भूरसुदा, जिला रायपुर
- जयप्रकाश वर्मा पिता सुरेश वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भूरसुदा, जिला रायपुर
