तिल्दा-नेवरा में नशे का धंधा बेलगाम — जोता –टंडवा रोड पर दिनभर लगती भीड़, बना नया ‘हॉटस्पॉट’

Screenshot

Screenshot

तिल्दा-नेवरा। शहर में नशे का कारोबार अब खुले आम पैर पसार चुका है। शराब और गांजे की बिक्री का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, और चिंता की बात यह है कि इसकी सप्लाई के लिए कुछ खास जगहें तेजी से कुख्यात होती जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार जोता–टंडवा रोड इस समय गांजे की अवैध बिक्री का प्रमुख अड्डा बन गया है।

यह सड़क वैसे भी शहर का हाई-ट्रैफिक रूट मानी जाती है—सुबह से देर रात तक वाहनों की आवाजाही रहती है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नशे का कारोबार चलाने वालों ने यहां अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर संदिग्ध युवकों की आवाजाही देखी जाती है, जो कुछ ही मिनट रुककर आगे बढ़ जाते हैं। कई बार बाइक सवार युवक सड़क किनारे संदिग्ध पैकेट बदलते भी नजर आते हैं।

बाजार, बस स्टैंड और गांवों को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। ऐसे में यहां नशे की सक्रियता न सिर्फ युवाओं के लिए खतरा है, बल्कि पूरे शहर के माहौल को प्रभावित कर रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नशे की बढ़ती उपलब्धता से मोहल्लों में असुरक्षा और डर का माहौल बन रहा है। कई अभिभावकों ने इस रुट से बच्चों के गुजरने पर भी चिंता जताई है।

फिलहाल शहर में नशे का यह फैलता नेटवर्क लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है।

अगर इस स्थिति पर जल्द अंकुश नहीं लगा, तो तिल्दा-नेवरा का माहौल और भी बिगड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *