
तिल्दा-नेवरा: होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 9 असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होली पर्व के दौरान नेवरा, सतभांवा, तुलसी मानपुर, किरना एवं जोता क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद कर लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा सभी आरोपियों का जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद या उपद्रव से दूर रहें।
इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ हुई कार्रवाई:
दुर्गेश देवदास (24) वार्ड क्रमांक 03 नेवरा,
चन्द्रकांत निषाद (27) वार्ड क्रमांक 11 नेवरा,
टिकेश्वर ध्रुव (25) सतभांवा,
टिकेश्वर धीरे (19) वार्ड क्रमांक 09 नेवरा,
रामजी सोनवानी (55) तुलसी मानपुर,
भागचंद सोनवानी (30) तुलसी मानपुर,
साहिल वर्मा (19) जोता,
पोषण लाल सेन उर्फ सोनू (19) किरना,
सागर वर्मा (21) किरना।
