
मंत्री टंक राम वर्मा आज सोमवार शाम विधायक कार्यालय तिल्दा पहुंचे और यहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से रूबरू हुए उनसे चर्चा की साथ ही कई लोग भी अपनी कई शिकायत लेकर पहुंचे जिनका निराकरण भी मंत्री के द्वारा किया गया।
साथ ही आज भाजपा कार्यकर्ता राजेश निर्मलकर का जन्मदिन है जहां केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, डॉ खुमान वर्मा, राम पंजवानी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक् विकास सुखवानी, भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कई भाजपा पार्षदों सहित भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए
इस अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा यहां पर काफी देर रुके रहे, साथ ही अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट में हड़ताल पर बैठे मजदूरो के प्रतिनिधि मंडल एवं अल्ट्राटेक प्लांट के एक प्रतिनिधि मंडल भी उनसे चर्चा की। मंत्री टंक राम वर्मा ने दोनों पक्षों की बातें सुनी।

