अल्ट्राटेक सीमेंट की CSR पहल, ₹5.60 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह का लोकार्पण

अल्ट्राटेक सीमेंट की CSR पहल, ₹5.60 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह का लोकार्पण

जोगी कुआं धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच सविता सेवक बर्मन ने किया उद्घाटन

तिल्दा-नेवरा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बैकुंठ सीमेंट वर्क्स ने जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। बैकुंठ स्थित जोगी कुआं धाम में ₹5 लाख 60 हजार की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच सविता सेवक बर्मन ने फीता काटकर नवनिर्मित सुविधा का उद्घाटन किया।

यह निर्माण कार्य अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से कराया गया है। परियोजना में पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी शामिल है। इस सुविधा के शुरू होने से जोगी कुआं धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह की उपलब्धता से लोगों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।

जनहित के कार्यों में CSR की अहम भूमिका

अल्ट्राटेक सीमेंट की इस पहल को क्षेत्र में जनसुविधाओं के विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से स्थानीय स्तर पर स्वच्छता एवं सुविधा व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

लोकार्पण कार्यक्रम में बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के एफएच टेक्निकल हेड राजीव सिंघल, सेक्शन हेड एचआर नितेश शर्मा, सीएसआर प्रतिनिधि सोनाली गवारगुर, सी.डी. लहरे, मुन्ना बर्मन एवं निरूपा कश्यप उपस्थित रहे।

वहीं, जोगी कुआं धाम बैकुंठ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश गायकवाड़, संयोजक शिव टंडन तथा कार्यकारी अध्यक्ष चरण दास चेलक सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *