
तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय है। असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल निरुद्ध कराया गया।
जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को शासकीय अस्पताल के सामने मेन रोड, तिल्दा में दो पक्षों के बीच वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़े की सूचना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पूछताछ के दौरान अनावेदकगण दोबारा आक्रोशित होकर मारपीट एवं शांति भंग करने पर उतारू होने लगे। पुलिस द्वारा उन्हें समझाने के हरसंभव प्रयास के बावजूद जब वे नहीं माने तो तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कराया गया।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
- उपकार देवार, पिता नेमीचंद देवार, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार मोहल्ला, तिल्दा।
- तुलसी बाई देवार, पति अनिल देवार, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार मोहल्ला, तिल्दा।
- लोभी देवार, पति उपकार देवार, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार मोहल्ला, तिल्दा।
शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त
तिल्दा-नेवरा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, अशांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपना रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण कर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
