भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण के जिला सह संयोजक बने गौरव केशरवानी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण के जिला सह संयोजक बने गौरव केशरवानी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

तिल्दा नेवरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार तथा भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग एवं भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक हितेश मंडाई की सहमति से भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस सूची में तिल्दा नेवरा के युवा एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता गौरव केशरवानी को रायपुर ग्रामीण जिला सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरव केशरवानी की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, पार्टी के प्रति समर्पण और आईटी गतिविधियों में सक्रिय योगदान का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें डिजिटल माध्यमों से संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के बाद गौरव केशरवानी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला आईटी सेल संयोजक हितेश मंडाई सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की आईटी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन के संदेश को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष सागर पंजवानी ने गौरव केशरवानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कार्यों से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। गौरव केशरवानी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *