मंत्री संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार, झूठे वादों के खिलाफ कांग्रेस का विधायक कार्यालय घेराव

Screenshot

Screenshot

तिल्दा-नेवरा में सोमवार को कांग्रेस ने शहर की जनसमस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और बढ़ते कथित अवैध कारोबार के विरोध में विधायक कार्यालय का घेराव कर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से विधायक कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर बायपास निर्माण, ऑनलाइन सट्टा, नकली सामग्री बिक्री और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की।

रैली से पहले दीनदयाल चौक पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और स्थानीय मंत्री पर तीखा हमला बोला। पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस के. कृष्ण मूर्ति ने कहा कि चुनाव के समय जनता से विकास के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तिल्दा-नेवरा में विकास के नाम पर सिर्फ खोखले दावे ही नजर आ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है और कई भाजपाई तत्व मंत्री के संरक्षण में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। कृष्ण मूर्ति ने कहा कि कांग्रेस जनता के हक और शहर के विकास के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने कहा कि मंत्री टंक राम वर्मा ने बायपास निर्माण का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शहर में ऑनलाइन सट्टा खुलेआम चल रहा है, नकली सामग्री की बिक्री हो रही है और अवैध शराब कारोबार से कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने इन सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विधायक कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के आक्रोश की स्वाभाविक अभिव्यक्ति बताया। नेताओं ने कहा कि शहर की जनता लंबे समय से बायपास और अवैध कारोबार जैसे मुद्दों से परेशान है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन तक सीमित हैं।

प्रदर्शन में पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिडलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोतीलाल हिंदूजा,बलदाऊ साहू, लक्ष्मी नारायण वर्मा, देवादास टंडन, नवीन अग्रवाल, ओम ठाकुर, नानक छाबड़िया, सनत सेन, प्रशांत गुप्ता, नीरज राठी, कैलाश गांधी, राहुल तेजवानी, जगतू राम मंडले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एडिशनल एसपी, सीएसपी, आसपास के थाना प्रभारी, नेवरा थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात रहा।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि तिल्दा-नेवरा की जनता के हक और शहर के भविष्य की लड़ाई है। यदि जल्द बायपास निर्माण और अवैध कारोबार पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और बड़ा जनआंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *