तेज आंधी-तूफान ने गिराया PWD विभाग का बड़ा सांकेतिक बोर्ड, सिमगा–तिल्दा मार्ग हुआ बाधित — सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे मौके पर

पुलिस की तत्परता से यातायात व्यवस्था संभाली गई, बड़े हादसे की आशंका टली

सिमगा। गुरुवार देर शाम अचानक बदले मौसम के बीच आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने सिमगा–तिल्दा मार्ग पर लगे लोक निर्माण विभाग (PWD) के बड़े रोड सांकेतिक बोर्ड को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण भारी-भरकम बोर्ड सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग बाधित हो गया और आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने दलबल के साथ स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए वाहन चालकों को सतर्कता के साथ आवागमन करने की समझाइश दी।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर व्यवस्था संभालते हुए संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, ताकि सड़क पर गिरे बोर्ड को हटाकर यातायात जल्दr सामान्य कराया जा सके।

गनीमत रही कि तेज आंधी के दौरान बोर्ड गिरने से कोई व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *