तिल्दा रेलवे स्टेशन के पास मिली अज्ञात वृद्ध महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से की अपीलकरीब 70 वर्षीय महिला के परिजनों की तलाश जारी, जानकारी मिलने पर तिल्दा-नेवरा पुलिस को दें सूचना

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा रेलवे स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर के सामने स्थित रेलवे के निर्माणाधीन भवन में एक अज्ञात वृद्ध महिला मृत अवस्था में मिली है। महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा फैल गई।

सूचना मिलने के बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा महिला के वारिसों एवं परिजनों की तलाश की जा रही है।

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या उसके परिवार, रिश्तेदार अथवा परिचितों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तत्काल तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि मृतिका की पहचान कर उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *