तिल्दा: दही लेने गई नाबालिग बालिका को बेईज्जत करने की नियत से छेडछाड़ करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया

तिल्दा नेवरा: दही लेने गई नाबालिग बालिका को बेईज्जत करने की नियत से छेडछाड़ करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रार्थिया के द्वारा थाना तिल्दा आकर लिखित आवेदन पेश किया गया जिसमें दिनांक 26.06.2025 को करीब 06ः00 बजे प्राथिया की नतनीन नाबालिग बालिका पीडिता को गांव के नरेन्द्र यादव के घर दही लेने के लिये भेजना, दही लेकर करीब आधा घण्टा के बाद वापस घर आ जाना।और फिर दिनांक 27.06.2025 को सुबह करीब 10ः00 बजे प्रथिया की नतनीन नाबालिग बालिका पीडिता को उसकी चाची के द्वारा नहलाने के दौरान पीडिता के दोनो सीने में खून जमा हुआ, काला हो जाना पाया गया जिसे उसकी चाची के द्वारा पूछने पर नरेन्द्र यादव के साथ दही लेने जाने के दौरान गांव के बोरिंग के पास नरेन्द्र यादव के द्वारा दोनो सीना को दबा देना, चिल्लाने पर दोनो हाथ को पीछे से पकड़कर मुॅह को दबाकर अडचन के ब्यारा में ले जाकर पटक देना बताया गया। जिसकी रिपोर्ट पर तिल्दा पुलिस ने तत्काल अपराध कायम कर प्रकरण के आरोपी नरेन्द्र यादव को तत्काल हिरासत में लिया गया तथा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया। नाम पता आरोपी – नरेन्द्र यादव पिता स्व0 विष्णु यादव उम्र 50 साल साकिन वार्ड क्र0 12 परसदा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।

तिल्दा: दही लेने गई नाबालिग बालिका को बेईज्जत करने की नियत से छेडछाड़ करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *