
तिल्दा-नेवरा।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट 2026–27 को राज्यभर में सराहना मिल रही है। बजट को हर तबके—किसान, युवा, महिला, श्रमिक व आम नागरिक—के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ललित जैसिंग, महासचिव सुनील कुकरेजा, उपाध्यक्ष धनेश मटलानी, एवं रितेश वाधवा ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को बजट की घोषणा पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ को देश के शीर्ष पाँच राज्यों की श्रेणी में मजबूत स्थान दिलाएगा।
उक्त अवसर पर एन.डी. गजवानी, जीतू लोहाना और सोमवंशी जी भी उपस्थित रहे।
