सतभावा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बड़ी संख्या में नागरिक हुए उपस्थित।

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सतभावा में मंगल भवन लोकार्पण एवं मड़ाई मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विशेष रूप से उपस्थित हुए, अन्य अतिथियों में ठाकुर राम वर्मा राज प्रधान तिल्दा राज, शैलेश नितिन त्रिवेदी पाठ्य पुस्तकनिगम के पूर्व अध्यक्ष, टिकेश्वर मनहरे जनपद पंचायत अध्यक्ष, चंद्रकांत वर्मा केंद्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के ग्राम इकाई आदि उपस्थित हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी समाज को मंगल भवन दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में पैसा गिर रहा, सोने का रेट बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में आज किसान खासे परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज वारदात काफी बढ़ गए है, अपराधी बेलगाम है और भाजपा सरकार झूठी वाह वाही में लगी हुई है।
उन्होंने कांग्रेस की सरकार को ही सभी वर्गों की सरकार करार दिया।
वहीं इसके पूर्व हथबंद में कांग्रेसियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, ओमप्रकाश ठाकुर, कैलाश गांधी, गजानंद साहू, लाला शर्मा, तोरण जांगड़े, सौरभ सिरमौर, रूपेश वर्मा, योगेंद्र साहू, राहुल तेजवानी, योगेंद्र पटेल, रवि बांधे आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *