
तिल्दा–नेवरा।
तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर मड़ई मेलों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम तुलसी में आयोजित मड़ई मेले के दौरान उपद्रव करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया गया।
दिनांक 08.02.2026 को ग्राम तुलसी मड़ई मेले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद उत्पन्न करने, लड़ाई–झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और अनावेदकों को समझाइश देने का पूरा प्रयास किया, किन्तु वे अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए।
स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय द्वारा दोनों असामाजिक तत्वों को जेल भेजने का वारंट जारी किया गया।
असामाजिक तत्वों के नाम–पते
- रवि यादव, पिता सनी राम यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तुलसी, जिला रायपुर
- संजय वर्मा, पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ताराशिव, जिला रायपुर
