तिल्दा: सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में महिलाओं की शक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पार्षद रानी सौरभ जैन रहीं विशेष आकर्षण

तिल्दा | मोहगांव।
ग्राम मोहगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में रविवार को सप्तशक्ति संगम जैसे प्रेरणादायक और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव साहू के निर्देशन एवं ग्राम सरपंच श्री हरीश वर्मा के सौजन्य में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता कृष्ण वर्मा (महामंत्री, रायपुर जिला ग्रामीण) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रानी सौरभ जैन, पार्षद वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पार्षद रानी सौरभ जैन का प्रभावशाली संदेश

इस अवसर पर पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि —

पर्यावरण केवल प्रकृति नहीं, बल्कि हमारा जीवन है। यदि हम प्रकृति का संतुलन नहीं संभालेंगे, तो आने वाली पीढ़ी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि

पेड़ लगाना, जल संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।”

महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज की महिला घर और समाज दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पर्व और व्रत केवल परंपरा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का माध्यम भी हैं।
उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि —

सरस्वती शिशु मंदिर जैसी शिक्षण संस्थाएं केवल पढ़ाई नहीं करातीं, बल्कि संस्कार देती हैं, जो आज के समय की यदि सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

उनके विचारों से कार्यक्रम में मौजूद माताएं और छात्राएं प्रेरित हुईं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता दिखाई दी।

अन्य अतिथियों के विचार

मुख्य अतिथि ललिता कृष्ण वर्मा ने कहा कि महिलाओं की शक्ति जब तक बाहर नहीं आती, तब तक समाज सशक्त नहीं बन सकता।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित —

श्रीमती प्रभा वर्मा (उप सरपंच, ग्राम मोहगांव)

श्रीमती चंद्रिका वर्मा

श्रीमती प्रिया सिरमौर

श्रीमती पुष्पा नायक

श्रीमती बेबी गोस्वामी (तिल्दा मंडल महामंत्री)
ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संदेश

विद्यालय की बहनों द्वारा ‘नवजीवन’ सामूहिक गीत, सांस्कृतिक नृत्य और ऐतिहासिक प्रेरणादायक पात्रों —
अहिल्याबाई होलकर, माता जीजाबाई और तीजन बाई की वेशभूषा प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

श्रीमती अंजुलता शर्मा ने कुटुम्ब प्रबोधन पर भारतीय दृष्टि विषय पर प्रकाश डालते हुए परिवार को समाज की नींव बताया।
श्रीमती अन्नपूर्णा चंद्रवंशी ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

सम्मान एवं संकल्प

कार्यक्रम के दौरान मोहगांव की श्रीमती उर्मिला साहू एवं श्रीमती शकुन वर्मा का सम्मान किया गया।
श्रीमती उर्मिला कश्यप ने समस्त माताओं को सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों के प्रति संकल्प दिलवाया।

कार्यक्रम की व्यवस्था

कार्यक्रम की संयोजिका — श्रीमती रंजना गुप्ता एवं श्रीमती उर्मिला कश्यप रहीं।
संचालन — श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं अंजुलता शर्मा ने किया।
अंत में श्रीमती दीपशिखा ताम्रकार ने सभी अतिथियों एवं माताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त दीदी-आचार्य एवं बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।
महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता और संस्कार की त्रिवेणी बना यह आयोजन मोहगांव के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *