कृष्णम इंडस्ट्रीज पर गंभीर आरोप छापरा के मजदूरों का शोषण खुलेआम जारी – प्रशासन खामोश, कंपनी मनमानी पर उतारू

तिल्दा-नेवरा
ग्राम पंचायत छापरा स्थित Krishnam Industries Pvt. Ltd. इन दिनों मजदूरों के शोषण का अड्डा बन चुकी है। यहां काम करने वाले स्थानीय श्रमिकों ने कंपनी पर खुलेआम कानून तोड़ने, श्रम कानूनों की अनदेखी करने और मजदूरों को मानवता से नीचे की स्थिति में काम कराने का आरोप लगाया है। हैरानी की बात तो यह है कि इन सबके बावजूद प्रशासन ने अब तक आंखें मूंद रखी हैं।

मजदूरों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता, सुरक्षा उपकरणों की तो बात ही छोड़िए, यहां हेलमेट से लेकर दस्ताने तक उपलब्ध नहीं कराए जाते। कई श्रमिकों ने बताया कि शिकायत करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं, श्रमिकों को 12-12 घंटे से ज्यादा काम करवाना यहां आम बात है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस प्लांट का नाम पहले भी कई बार विवादों और शिकायतों में सामने आ चुका है, लेकिन प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के कारण कंपनी पर कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का साफ कहना है कि कंपनी के मालिक और प्रबंधन को लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं।

ग्रामीणों की आवाज़:

अगर यही रवैया चलता रहा तो हम सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। अब मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” – ग्रामीण प्रतिनिधि

मजदूरों की मांगें:

कंपनी की फौरन श्रम विभाग द्वारा जांच हो

मजदूरों को न्यूनतम वेतन + ओवरटाइम भुगतान दिया जाए

प्लांट में सुरक्षा उपकरण, प्राथमिक उपचार और विश्राम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

शिकायत करने वाले मजदूरों पर दबाव और धमकी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा?
क्या मजदूरों की पीड़ा सुनने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और प्लांट के गेट पर तालाबंदी तक करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कृष्णम इंडस्ट्रीज पर गंभीर आरोप छापरा के मजदूरों का शोषण खुलेआम जारी – प्रशासन खामोश, कंपनी मनमानी पर उतारू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *