
तिल्दा-नेवरा।
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी करते तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पल्सर मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति गांजा लेकर तिल्दा-नेवरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास नाकेबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के बैग से कुल 10.629 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
साथ ही एक पल्सर मोटरसाइकिल (सीजी 04 एम.डी. 3452) एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹2,10,000/- आंकी गई है। मामले में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 494/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- राजेश यादव, पिता जगन्नाथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी रायगढ़ (वर्तमान पता गुढ़ियारी, रायपुर)।
- परमेश्वर सेन, पिता सीताराम सेन, उम्र 34 वर्ष, निवासी रामनगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
- हिरेन्द्र निषाद, पिता राधाकृष्ण निषाद, उम्र 41 वर्ष, निवासी कोहका, थाना तिल्दा नेवरा।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे (ए.सी.सी.यू.), उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश नारायण पात्रे, उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, प्र.आर. जालम साहू, आर. संदीप सिंह, कुलदीप वर्मा, किशोर शर्मा एवं मधुसूदन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की सख्त कार्यशैली से तिल्दा-नेवरा में नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनकी सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
