
तिल्दा नेवरा। भाजपा की शहर सरकार तिल्दा नेवरा में विकास कार्यों की निरंतर सौगात नगरवासियों को देती जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा और नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 13 में विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका विकास सुखवानी, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने कहा कि तिल्दा नेवरा का समग्र विकास भाजपा का प्रमुख संकल्प है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वार्ड क्रमांक 13 में ₹10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस महत्वपूर्ण कार्य से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में सभी वार्डों में समुचित विकास कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नागरिकों का जीवन स्तर सुधर सके।
इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 13 में हेमू कलानी विद्यालय में भी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण ₹10 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्ति थे – नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका विकास सुखवानी, डॉक्टर खुमान वर्मा, धर्मेंद्र डहारिया पार्षद, दिनेश कुमार साहू पार्षद, किरणबाला छाबड़िया पार्षद, नानक छाबड़िया, पवन अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, भाजपा के कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने वचन दिया कि आने वाले समय में भी नगर के हर वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे ताकि तिल्दा नेवरा का रूप सम्पूर्ण रूप से बदले और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
