ऑपरेशन ‘निश्चय’ में तिल्दा पुलिस की बड़ी सफलता, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में 1.2 किलो गांजा जब्त

तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर सख्त प्रहार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक बैकुंठ रेलवे अंडरब्रिज के पास नीले-सफेद रंग के थैले में गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से भाठापारा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के निर्देशन में टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम जलसो निवासी 19 वर्षीय जागेश्वर पारधी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में आरक्षक महेंद्र वर्मा और संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *