
17 सितंबर को शाम 7 बजे हर घर आशीर्वाद दीप जलाने का आह्वान, छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा से जुड़ने की अपील
तिल्दा-नेवरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को विशेष ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित करने की पहल की जा रही है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों को इससे भावनात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में गीत गाकर लोगों से अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
मंत्री वर्मा के छत्तीसगढ़ी गीत “आशीर्वाद के दिया जलाबो, हमरो गरब गुमान है…” के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा को स्मरण करते हुए लोगों से 17 सितंबर को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील की गई है। स्थानीय बोली और सहज शब्दों में प्रस्तुत इस संदेश को अभियान की भावना को आमजन तक पहुंचाने की प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
गीत के जरिए सेवा यात्रा और विकास का संदेश
मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा गाए गए गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों को आगामी 25 वर्षों के भारत के विकास के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया है।
गीत में छत्तीसगढ़ी भाषा की सहजता और भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से आम लोगों से इस अवसर को केवल एक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी और संकल्प के पर्व के रूप में मनाने की अपील की गई है।
17 सितंबर को शाम 7 बजे जलेंगे आशीर्वाद के दीप
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर आशीर्वाद दीप जलाने का आह्वान किया गया है। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को स्मरण करने के साथ ही आने वाले 25 वर्षों के भारत के विकास के संकल्प से आमजन को जोड़ना है।
अभियान की मूल भावना को ‘सेवा—विगत 25 वर्ष, सपना—आगामी 25 वर्ष’ की थीम के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। एक दीप के माध्यम से सेवा यात्रा के प्रति सम्मान और विकसित भारत के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराने का संदेश दिया जा रहा है।
विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर जोर
सेवा संकल्प अभियान की सामग्री में देश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों और योजनाओं को प्रमुखता दी गई है। इनमें स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, नया कश्मीर, नक्सल मुक्त भारत और विकसित छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ आगामी 25 वर्षों के लिए मैन्युफैक्चरिंग पावर, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, गतिशक्ति, डिफेंस पावर, ग्रीन एवं ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर जैसे व्यापक विकास लक्ष्यों को शामिल किया गया है।
इन विषयों के माध्यम से अभियान में देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और नागरिकों को भविष्य के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
युवाओं और विद्यार्थियों की भी होगी भागीदारी
अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए विद्यार्थियों और युवाओं को भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सहभागी बनाने की पहल की गई है। अभियान के तहत विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तर तक ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रस्ताव है।
इसके अलावा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जानी हैं। अभियान अवधि में निर्धारित दिवस पर ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को अभियान से जोड़ने की योजना है।
एक दीप, एक संकल्प और जनभागीदारी का संदेश
17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर आशीर्वाद दीप जलाने की अपील को अभियान की सबसे महत्वपूर्ण जनभागीदारी वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक साझा भाव और संकल्प के साथ जोड़ना है।
मंत्री टंकराम वर्मा का छत्तीसगढ़ी गीत इसी संदेश को स्थानीय भाषा, लोकभावना और भावनात्मक जुड़ाव के साथ आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना है। गीत के जरिए लोगों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर को अपने घर में दीप प्रज्वलित कर सेवा के 25 वर्षों को नमन करें और आगामी 25 वर्षों के विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
