
तिल्दा-नेवरा।
आज दोपहर तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग पर अग्रवाल होंडा के आगे वेलकम सुपर बाज़ार के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिस पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहिया वाहन क्रमांक CG 04 LD 1796 पर सवार युवक सड़क मार्ग से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक क्रमांक RJ 48 GB 1666 से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ गवाहों ने बताया कि बाइक सवार पहले एक हाईवा वाहन से टकराया, उसके बाद आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटनास्थल पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की त्वरित कार्रवाई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुँचे। उन्होंने न केवल शव को उठवाया बल्कि जाम हो चुकी सड़क को भी तुरंत खाली कराया। उनकी तत्परता से मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
शव को उठवाने में पुलिस टीम के साथ कांग्रेसी नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने भी सहयोग किया।
ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले की बारीकी से जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, जिसके बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी
अभी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। नेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
