तिल्दा-नेवरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलतुलसी फ्यूल्स में कांग्रेसजनों व पूज्य सिंधी पंचायत से की आत्मीय मुलाकात

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तिल्दा-नेवरा आगमन पर तुलसी फ्यूल्स परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठजनों द्वारा आत्मीय, सादगीपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण स्वागत किया गया।

पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष श्री राम गिडलानी के तुलसी फ्यूल्स परिसर में आयोजित इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिकों से सौजन्य भेंट कर हालचाल जाना तथा स्थानीय विषयों पर संवाद किया।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष श्री शमनलाल खूबचंदानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भूमि स्वीकृति पर सिंधी समाज ने जताया आभार
मुलाकात के दौरान सिंधी समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में बलौदा बाजार में आयोजित सभा के दौरान तुलसी क्षेत्र में सिंधी समाज तिल्दा-नेवरा को साढ़े चार (4.30) एकड़ भूमि स्वीकृत की गई थी।
इस ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय के लिए समाज की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह निर्णय समाज के धार्मिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है।

पत्रकारों के सवाल पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मौके पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा—

“पूर्व शासनकाल में तिल्दा-नेवरा नगर पालिका द्वारा डिवाइडर निर्माण का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार न तो कोई नया काम पूरा कर पा रही है और न ही हमारे शासन में स्वीकृत अधूरे कार्यों को आगे बढ़ा रही है। बल्कि हमारे शासनकाल में स्वीकृत कई विकास कार्यों को वर्तमान सरकार ने रद्द कर दिया है।”

पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नगर विकास कार्यों और अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

उपस्थित वरिष्ठजन

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिंधी समाज के वरिष्ठजन—
धनराज खत्री, हीरानंद भोजवानी, दौलत मोटवानी, ओमप्रकाश भोजवानी, हीरानंद हरीरामानी, खेमचंद विरानी, परमानंद बालचंदानी, श्याम बालचंदानी, भीमसेन भोजवानी, महेश वाधवानी, मोती ज्ञानचंदानी, श्याम वाधवा, श्याम भोजवानी, राहुल तेजवानी, मोनू निहिचालानी, राकेश भोजवानी, तरुण बत्रा, मनोज बचवानी, रोहित गिड्डलानी, विक्की गिड्डलानी, रोशन छत्तानी एवं विपिन खूबवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल सादगीपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं संवादात्मक बना रहा, जहां सामाजिक विषयों के साथ-साथ स्थानीय विकास को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *