
तिल्दा नेवरा। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर तिल्दा नेवरा नगर पालिका के एल्डरमैन सुरेश लखवानी ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में सुरेश लखवानी ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देता है। हम सभी को इस पावन अवसर पर बुराइयों का त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ समाज और नगर के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
एल्डरमैन सुरेश लखवानी ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने तिल्दा नेवरा सहित समस्त क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
