तिल्दा केशरवानी नगर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक केशरवानी

तिल्दा केशरवानी नगर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक केशरवानी

तिल्दा-नेवरा। केशरवानी समाज तिल्दा की नगर सभा के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में श्री अशोक केशरवानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। समाज के सदस्यों की सहमति एवं सहभागिता से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रदेश महासभा की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में श्री घनश्याम केशरवानी एवं श्री रोहित केशरवानी तिल्दा पहुंचे। वहीं इस अवसर पर तिल्दा महासभा के संरक्षक श्री राजेंद्र केशरवानी, श्री सुबाष केशरवानी एवं श्री रामचंद केशरवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अशोक केशरवानी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में केशरवानी नगर सभा सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *