तिल्दा-नेवरा में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सुनी ‘मन की बात’

तिल्दा-नेवरा में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सुनी ‘मन की बात’

वरिष्ठजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान, नशामुक्त युवा और विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

तिल्दा-नेवरा, 30 अगस्त। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, तिल्दा-नेवरा शहर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को भाजपा कार्यालय नेवरा में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना।

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : दयालु राम गढ़ा

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक दयालु राम गढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से लगातार देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, समाज और संगठन को मिलकर जागरूकता अभियान चलाना होगा।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा नशामुक्त एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील : अनिल अग्रवाल

जिला महामंत्री (पूर्व) अनिल अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों और सामाजिक प्रयासों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी, हर घर तिरंगा अभियान तथा देश के इतिहास को समझने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें आमजन तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

वरिष्ठजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान

‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात नगर के वरिष्ठजनों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन को समाज और संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज डंडे, अंबिका सिंह ठाकुर, ईश्वर यदु सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गोपाल साहू, सुरेश वर्मा, खुमान वर्मा, शिव वर्मा, राजकुमार साहू, लक्ष्मीचंद नागवानी, मुनेश साहू, अनिल नायक, मनोज साहू, देवकी बाघमार, सुरेश लखवानी, सुधा चौबे, अमरजीत पासवान, आदर्श वर्मा, किरण वर्मा, प्रेम कोशले, पवन सेन, आनंद शर्मा, आशीष शर्मा एवं राजू निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *