थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा पुलिस का विशेष अभियान

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा पुलिस का विशेष अभियान

अवैध प्रवासियों की पहचान, किरायेदार सत्यापन और अपराध नियंत्रण पर पुलिस की सख्ती

तिल्दा-नेवरा। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा अवैध प्रवासियों की पहचान, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, किरायेदार सत्यापन एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय रही। अभियान के दौरान विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को थाना बुलाकर उनके पते, पहचान संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए गए, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड अद्यतन रखा जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किरायेदार सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मकान मालिकों से भी अपील की कि वे अपने यहां रहने वाले प्रत्येक किरायेदार का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

तिल्दा-नेवरा पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *