भाजपा युवा मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, 36 युवाओं को मिली जिम्मेदारी — निखिल पोपटानी, विजय उर्फ विजू निहचलानी और राहुल रिझवानी को मिला अहम दायित्व

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने दी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के अंतर्गत तिल्दा शहर मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में 36 सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नई टीम में तिल्दा नेवरा के सक्रिय युवा चेहरों को भी अहम स्थान मिला है। जिसमें निखिल पोपटानी को उपाध्यक्ष, विजय उर्फ विजू निहचलानी को मंत्री एवं राहुल रिझवानी को प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किया गया है। इन युवाओं को जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की विचारधारा से चलने वाला संगठन है। भाजपा हमेशा समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में आगे रही है। युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले समय में पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ युवा कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत करेंगे तथा समाज सेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *