
तिल्दा ग्रामीण। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा तिल्दा ग्रामीण में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत खपरीकला के लोकप्रिय युवा सरपंच भाई रामेश्वर साहू को भाजपा युवा मोर्चा तिल्दा ग्रामीण का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
रामेश्वर साहू की नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के युवाओं, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व को मिली यह जिम्मेदारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।
युवा सरपंच भाई रामेश्वर साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े हुए हैं। ग्राम स्तर पर उनकी सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त महामंत्री रामेश्वर साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने युवा सरपंच भाई रामेश्वर साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
