तिल्दा-नेवरा के ग्राम तुलसी नेवरा में अवैध शराब बिक्री का वीडियो आया सामने, बिजली ऑफिस के पास दुकान में शराब बेचने का आरोप — ग्रामीणों में नाराजगी

तिल्दा-नेवरा के ग्राम तुलसी नेवरा में अवैध शराब बिक्री का वीडियो आया सामने, बिजली ऑफिस के पास दुकान में शराब बेचने का आरोप — ग्रामीणों में नाराजगी

तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली ऑफिस के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेचे जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार दुकान से खुलेआम शराब बिक्री किए जाने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। अब वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में थाना तिल्दा-नेवरा पहुंचकर लिखित शिकायत भी की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवाओं पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। लोगों ने पुलिस एवं आबकारी विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल वीडियो के आधार पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *