निरंकारी महिला समागम का भव्य आयोजन 5 जुलाई को

तिल्दा (छत्तीसगढ़) – संत निरंकारी मिशन द्वारा महिलाओं के आध्यात्मिक उत्थान और सामाजिक जागरूकता को लेकर आगामी 5 जुलाई 2025, शनिवार को निरंकारी महिला समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन, संत कंवर राम चौक के पास आयोजित होगा।

समागम की थीम “तंग दायरों की तोड़ दीवार, असीम की ओर हो विस्तार” रखी गई है, जो महिलाओं को सीमाओं से आगे बढ़कर आध्यात्मिक और सामाजिक विकास की दिशा में प्रेरित करने का संदेश देती है। इस अवसर पर महिला संतों द्वारा विचार, गीत, कविता और आध्यात्मिक अनुभवों के माध्यम से ज्ञान और प्रेम का प्रकाश फैलाया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं की उपस्थिति अपेक्षित है, जो समाज में भाईचारे, समरसता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एकत्र होंगी।

संत निरंकारी मिशन का यह प्रयास महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *