ऑपरेशन निश्चय में बड़ी सफलता: उड़ीसा के 2 सप्लायर गिरफ्तार, तिल्दा पुलिस ने NDPS नेटवर्क की कड़ी जोड़ी73 किलो गांजा, प्रतिबंधित टैबलेट और हथियार बरामदगी मामले में एंड-टू-एंड जांच तेज

तिल्दा-नेवरा। निखिल वाधवा।

तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नारकोटिक नेटवर्क पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। थाना तिल्दा-नेवरा के अपराध क्रमांक 41/26 में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर आगे बढ़ी जांच में पुलिस ने उड़ीसा के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग सप्लाई चेन की अहम कड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22, सासाहोली स्थित अटल निवास में रेड कार्रवाई की गई थी। इस दौरान महिला आरोपी मधु मिश्रा (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट, 1 लाख 87 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, 1 टैब और 3 बटनदार चाकू बरामद किए गए थे। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 41 लाख 75 हजार रुपए बताई गई थी।

इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी रही। गिरफ्तार महिला आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने उड़ीसा निवासी प्रणब कुमार नाईक और सफीकुल रहमान खान को इस पूरे नेटवर्क में संलिप्त पाया।

इसके बाद तिल्दा पुलिस की विशेष टीम उड़ीसा रवाना हुई और कालाहांडी व नुवापाड़ा जिले में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ही मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट की सप्लाई करते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *