शांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले 3 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए, तिल्दा पुलिस की सख्त कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा। निखिल वाधवा।
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा-नेवरा और ग्राम छपोरा चौक में लड़ाई-झगड़ा कर माहौल बिगाड़ने वाले 3 असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा और उपद्रव किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, समझाइश के बाद भी तीनों युवक अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी ने जेल वारंट जारी कर तीनों को जेल निरुद्ध करने के आदेश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमण, चेकिंग और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

जेल भेजे गए असामाजिक तत्व:

  1. धनुष निषाद (20) – वार्ड क्रमांक 06, तिल्दा-नेवरा
  2. फुलेश्वर चतुर्वेदी (26) – ग्राम छपोरा
  3. अमित जोशी (33) – ग्राम छपोरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *