तिल्दा-नेवरा थाना में पियाऊ घर का शुभारंभ, जनसेवा की नई पहल

तिल्दा-नेवरा थाना एक बार फिर जनसेवा की दिशा में मिसाल पेश करता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए थाना परिसर में पियाऊ घर का शुभारंभ किया गया है, जिससे थाना आने वाले शिकायतकर्ताओं एवं आम नागरिकों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सके।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा थाना लगातार अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव कर रहा है। पियाऊ घर की शुरुआत भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जो सीधे तौर पर आम जनता को राहत पहुंचाने वाली पहल है।

तिल्दा थाना क्षेत्र में नगर पालिका के साथ 57 ग्राम शामिल है जिसमे दूर दूर से ग्रामीण जनो का विभिन्न कार्यों से थाना में आना जाना लगा रहता ! परिसर में आने वाले लोगों को ऐसे में गर्मी के मौसम में पेयजल की यह सुविधा उन्हें बड़ी राहत देगी। इस व्यवस्था से यह भी स्पष्ट होता है कि तिल्दा-नेवरा थाना केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रख रहा है।

स्थानीय लोगों ने तिल्दा-नेवरा थाना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा कि थाना हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर है और आगे भी जनहित में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *