अवैध शराब परिवहन पर तिल्दा पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब व एक्टिवा जप्तऑपरेशन “निश्चय” के तहत लगातार जारी है कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक और कार्रवाई करते हुए 30 पौवा देशी मसाला शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक्टिवा मोपेड में भारी मात्रा में शराब रखकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जोता रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।

रेड के दौरान आरोपी ठेकला देवार के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला मदिरा (कीमत लगभग 3,600 रुपये) एवं अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 04 PQ 4365 (कीमत लगभग 20,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्रशांत शुक्ला तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोई एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *