तिल्दा-नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई — गांजा सेवन करते 1 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के सेवन और व्यापार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक और कार्रवाई करते हुए एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एफसीआई गोदाम के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का सेवन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गांजा सेवन करते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान —
शिवा देवार पिता सुरेश देवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 देवार पारा तिल्दा — के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 08 ग्राम गांजा और एक चिलम भी जप्त किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देश पर की गई।

इस कार्रवाई में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने क्षेत्र में नशीली पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *