तिल्दा नेवरा। में आज से श्री राम कथा आयोजित, विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मंत्री टंक राम वर्मा सहित अन्य हुए उपस्थित।

स्वर्गीय सोनचंद फाउंडेशन स्मृति में आज से नेवरा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है ,आज गायत्री मंदिर नेवरा से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा नेवरा गायत्री मंदिर से होते हुए गांधी चौक नेवरा एवं नेवरा बस्ती का भ्रमण कर कथा स्थल पहुंची।

इस बीच महिलाएं युवतियां एवं बच्चियों के द्वारा कलश यात्रा में शामिल होकर काफी लंबा विशाल कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में महिलाओं एवं बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
साथ ही कलश यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षद गण भी पूरे उत्साह के साथ उपस्थित हुए, काफी लंबी कलश यात्रा यहां पर निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकगण भी उपस्थित हुए।

आज रविवार दोपहर 1 बजे कलश यात्रा के दौरान नेवरा पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था भी थी।
वहीं कलश यात्रा के बाद बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा मैदान में संगीतमय श्री राम कथा प्रारंभ हुई, मंत्री टंक राम वर्मा एवं स्व सोनचंद फाउंडेशन स्मृति के प्रमुख मंत्री टंकराम वर्मा के सुपुत्र पुष्पराज वर्मा सपत्नीक कथा स्थल पहुंचे व आरती में शामिल हुए।

इसके पूर्व पुष्पराज वर्मा ने समस्त नगर व क्षेत्र वासियों को उक्त श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा में शामिल होने अपील भी की। साथ ही समस्त जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित है, कथाकार मानस विदुषी देवी चंद्रकला अयोध्यधाम उतर प्रदेश है।

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिकीगण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *